
दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में एफआईआर दर्ज करने के बाद बिहार पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। इस कड़ी में सुशांत की बहन मीतू सिंह का बयान दर्ज किया गया है, जिसमें उन्होंने बिहार पुलिस के सामने रिया चक्रवर्ती को लेकर कई खुलासे किए हैं। मालूम हो कि सुशांत, रिया से पहले अंकिता लोखंडे को डेट कर रहे थे। इस बीच सुशांत और अंकिता की एक पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
दरअसल, अंकिता ने ट्विटर पर यह पोस्ट 28 फरवरी, 2016 को शेयर की थी। फोटो में दोनों बर्फीली पहाड़ियों के बीच एक-दूसरे को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। कैप्शन में अंकिता ने सुशांत के लिए अपने प्यार का इजहार किया है। उन्होंने लिखा, ”कौन तुझे यूं प्यार करेगा जैसे मैं करती हूं। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं बेबी।”
Kaun tujhe yuh pyaar karega jaise main karti hu gugga .. Luv u so much baby @itsSSR ❤️❤️❤️❤️❤️💋💋💋💋💋💋 pic.twitter.com/cfbgtLGB8Y
— Ankita lokhande (@anky1912) February 28, 2016
मालूम हो कि सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे की जोड़ी ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन दोनों ही जगह हिट थी। कई सालों तक दोनों रिलेशनशिप में रहे। ‘पवित्र रिश्ता’ टीवी सीरियल में अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत ने साथ काम किया था। उन दिनों खबरें थीं कि अंकिता और सुशांत जल्द शादी करने वाले हैं। हालांकि ऐसा नहीं हो पाया और फिर दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए। सुशांत के जाने के बाद अंकिता कई बार इमोशनल होती नजर आईं हैं।
सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू ने बताया- भूत की झूठी कहानी सुनाकर रिया चक्रवर्ती ने एक्टर का बदलवा दिया था घर
गौरतलब है कि रिया चक्रवर्ती पर सुशांत के पिता केके सिंह एफआईआर दर्ज करवाई है। केके सिंह ने एफआईआर में रिया पर आरोप लगाया कि सुशांत के सारे बैंक अकाउंट्स और कार्ड्स, रिया और उनके परिजनों के कंट्रोल में थे। सुशांत ने कई बार बताया कि ये लोग उसे पागल खाने में डालना चाहते थे और वह कुछ नहीं कर पा रहे थे। सुशांत जब अपनी बहनों से मिलने गए तो रिया ने उनपर मुंबई वापस आने का दबाव डाला। इसके बाद सुशांत से परिवार की बातचीत भी कम होने लगी।