
बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन पिछले कुछ हफ्तों से मुंबई के नानावटी अस्पताल में कोरोना का इलाज करा रहे हैं। इस बीच वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अपने फैन्स के लिए पोस्ट शेयर करते रहते हैं। अब बिग बी ने एक ट्वीट कर डॉक्टर्स और बाकी स्वास्थ्यकर्मियों को लेकर भगवान का दूत बताया है।
उन्होंने लिखा, ”वे हमारे लिए हर पस्थितियों में भी काम करते हैं, ताकि हमारी स्थिति सही रहे। सफेद पीपीई किट में डॉक्टर, नर्स और बाकी सहायक कर्मचारी भगवान के अपने फरिश्ते हैं। वे उनके लिए प्रार्थना करने का समय निकालते हैं, जिनके इलाज के लिए वह संघर्ष कर रहे हैं, उनके मरीज। उनकी हाथ जोड़कर यही प्रार्थना होती होगी।”
कंगना रनौत ने साधा मूवी माफिया गैंग पर निशाना, ट्वीट कर कहा- क्यों आप उन स्क्रेपगोट्स की सहायता कर रहे हो?
T 3609 – T 3609 – ..they work in extreme conditions, so our conditions are safe .. the Gods own angels in white PPE units , Doctors, nurses, support staff .. yet they still take time out to pray for who they struggle to cure – their patients !
This be their prayer everyday .. 🙏 pic.twitter.com/8T6OMuC2SD— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) July 29, 2020
बताते चलें कि ऐश्वर्या राय और आराध्या भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। कुछ दिनों तक होम क्वारंटाइन रहने के बाद दोनों को अस्पताल में एडमिट करना पड़ा था, लेकिन अब दोनों स्वस्थ हैं और उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। घर वापस आने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक पोस्ट शेयर की है।
सोनू सूद ने अपने जन्मदिन पर दिया प्रवासियों को शानदार तोहफा, ‘Pravasi Rojgar App’ के जरिए 3 लाख नौकरियां देने का किया ऐलान
उन्होंने बेटी आराध्या के साथ मिलकर फैन्स का शुक्रिया अदा किया है। ऐश्वर्या राय बच्चन लिखती हैं कि आप सभी की प्रार्थनाओं के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। मुझे, एंजेल आराध्या, एबी (अभिषेक) और पा (अमिताभ) के लिए आप सभी ने जो चिंता जताई, दुआएं भेजी, उन सभी के लिए दिल से शुक्रिया। भगवान आप सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। आपके और आपके परिवार वालों के लिए मैं प्यार भेजती हूं। सेफ रहिए, आप सभी को प्यार।